लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। इमैक्युलेट कन्सेप्शन कॉन्वेंट स्कूल (Immaculate Conception Convent School) गोमतीनगर, लखनऊ के आईएससी (ISC) 12वीं के छात्र रुद्रांश सिंह 95 फीसदी अंक हासिल कर अपनी मेधा और कड़ी मेहनत का परचम लहराया है। बिना किसी कोचिंग के अच्छे अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
पढ़ें :- CISCE Board Result 2026 : प्रखर सिंह 12वीं में 99.25 फीसदी अंक हासिल कर लखनऊ शहर का बढ़ाया मान
रुद्रांश सिंह की यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी पढ़ाई के प्रति समर्पण और लगन को दर्शाती है, जिससे परिवार, स्कूल का नाम रोशन किया है। रुद्रांश सिंह के पिता अतुल सिंह हिंदी दैनिक समाचार पत्र जनसंदेश टाइम्स वरिष्ठ संवाददाता पद पर कार्यरत हैं। इनकी माता रिचा सिंह गृहणी हैं। रुद्रांश सिंह का अगला लक्ष्य इंजीनियरिंग में दाखिला लेकर पढ़ाई करने का है। रुद्रांश सिंह ने वर्ष 2024 की आईसीएसई (ICSE) 10वीं परीक्षा में 92 फीसदी अंक हासिल किया था।