नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अपना बेहद सुरक्षित Tu-214PU एयरबोर्न कमांड विमान तेहरान भेजा है। दुनिया भर में उड़ रहे विमानों की रियल-टाइम लोकेशन दिखाने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24 (Website FlightRadar24) ने यह दावा किया है।
पढ़ें :- ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया, ईरान ने तीन शर्तों के साथ दिया था ऑफर
Tu-214PU सामान्य VIP प्लेन नहीं है। इसमें सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम और स्पेशल डेटा लिंक लगे हैं। इनकी मदद से संकट की स्थिति में भी रूस का टॉप लीडर उड़ान के दौरान सेना और सरकार का संचालन कर सकते हैं।
इसी वजह से इसे रूस का ‘डूम्सडे प्लेन’ यानी कि ‘प्रलय के दिन इस्तेमाल होने वाला विमान’ भी कहा जाता है। यह विमान रोसिया स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन संचालित करता है। यही स्क्वाड्रन रूस के राष्ट्रपति और देश के शीर्ष राजनीतिक व सैन्य नेतृत्व की उड़ानों का जिम्मा संभालता है।
Tu-214PU के मिशनों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया जाता। हालांकि यूक्रेन जंग के दौरान यह विमान कई बार उड़ान भरता देखा गया। रूस के पास ऐसे कितने विमान हैं, इसकी भी जानकारी सार्वजनिक नहीं है। यह प्लेन ऐसे समय तेहरान पहुंचा है, जब अमेरिका ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है और ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस विमान का तेहरान पहुंचना एक बड़ा रणनीतिक संकेत है। इससे यह संदेश जाता है कि रूस, ईरान के साथ उच्च स्तर पर संपर्क बनाए हुए है।
ईरान और अमेरिका के बीच जंग लगातार जारी है। अमेरिका ने रविवार को ईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने सोमवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया।
पढ़ें :- ईरान 3 छोटी शर्तों पर होर्मुज खोलने को तैयार, परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी कही बड़ी बात
ईरान को बहुत बुरी तरह मारेंगे, अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट का नियंत्रण अपने हाथ में लेगा : ट्रम्प
ट्रम्प ने ईरान को कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस (White House) के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने अंतरिम समझौता तोड़ दिया, इसलिए अब अमेरिका उसे बहुत बुरी तरह निशाना बनाएगा। ट्रम्प ने कहा कि समझौता हो चुका था, लेकिन उन्होंने उसे तोड़ दिया। वे हमेशा ऐसा करते हैं। हमने इनके साथ 10 समझौते किए और हर बार उन्होंने उन्हें तोड़ा। अब हम उन्हें बहुत जोरदार जवाब देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने दावा किया है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट (US, Strait of Hormuz) का नियंत्रण अपने हाथ में लेगा। फॉक्स न्यूज (Fox News) को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम स्ट्रेट को सुरक्षित रखेंगे और संभव है कि उसका संचालन भी करें। हम इसके गार्डियन बनेंगे। इसके बदले हमें भुगतान भी मिलना चाहिए। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका “गार्डियन ऑफ द स्ट्रेट” की भूमिका निभाएगा ताकि इस अहम समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।