स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकरों में विस्फोट के बाद आग लग गई है। होर्मुज में शनिवार को तीन तेल टैंकरों में आग लग गई। ईरान की नौसेना ने दावा किया है कि समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद तीन तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ और उनमें आग लग गई।
Strait of Hormuz : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकरों में विस्फोट के बाद आग लग गई है। होर्मुज में शनिवार को तीन तेल टैंकरों में आग लग गई। ईरान की नौसेना ने दावा किया है कि समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद तीन तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ और उनमें आग लग गई। सुबह एक टैंकर होर्मुज के पूर्वी हिस्से में माइंस से टकराया, जबकि दो अन्य जहाज दिन में बाद में इसकी चपेट में आए।
खबरों के अनुसार, ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, दो तेल टैंकर बिना अनुमति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे बारूदी सुरंगों से टकरा गए और उनमें आग लग गई। इस बीच, ईरानी नौसेना की चेतावनी के बाद दो अन्य टैंकरों को अपना रास्ता बदलकर फारस की खाड़ी की ओर लौटना पड़ा।
ईरान की IRGC नौसेना ने अपने बयान में कहा कि दो तेल टैंकर बिना अनुमति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। ये जहाज अपनी नेविगेशन और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम बंद करके चुपके से आगे बढ़ रहे थे।
बता दें कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर पाबंदियां लगा रखी हैं. उसका कहना है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों को निशाना बनाया गया। ईरान इस अहम समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण मजबूत करना चाहता है। साथ ही इसके जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।