Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी

By Harsh 
Updated Date

Cricket updates: इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़ने वाले रयान टेन डोशेट ने एक बार फिर नाइट राइडर्स परिवार में वापसी कर ली है। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने उन्हें ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ नियुक्त किया है।

पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

नई भूमिका में डोशेट दुनिया भर में मौजूद नाइट राइडर्स की सभी टीमों के लिए क्रिकेट रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा टैलेंट स्काउटिंग, खिलाड़ियों के चयन, टीम निर्माण और युवा खिलाड़ियों के विकास पर भी उनकी नजर रहेगी। वह अलग-अलग कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर सभी फ्रेंचाइजी में एक जैसी क्रिकेटिंग सोच विकसित करने का काम करेंगे।

इसके साथ ही डोशेट कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के सहायक कोच की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि डोशेट फ्रेंचाइजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव रखते हैं और संगठन की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह समझते हैं। ऐसे में वह इस नई जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

अपनी नियुक्ति पर डोशेट ने कहा कि नाइट राइडर्स के साथ दोबारा जुड़ना उनके लिए खास है। उन्होंने कहा कि वह स्काउटिंग सिस्टम को और मजबूत करने, खिलाड़ियों के विकास पर काम करने और लंबी अवधि की क्रिकेट रणनीति तैयार करने के लिए उत्साहित हैं।

पढ़ें :- Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

रयान टेन डोशेट का नाइट राइडर्स के साथ सफर 2011 में खिलाड़ी के रूप में शुरू हुआ था। वह 2012 और 2014 में IPL खिताब जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा रहे। बाद में कोचिंग स्टाफ में शामिल होकर 2024 के खिताबी अभियान में भी अहम भूमिका निभाई। पिछले साल गौतम गंभीर के भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद डोशेट टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने थे। हालांकि हाल के दिनों में उनके अपने रोल से संतुष्ट नहीं होने की खबरें भी सामने आई थीं।

Advertisement