Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Saare Bolo Bewafa Song Release: अक्षय का नया भौकाल, शादी में पहुंच दुल्हन को कहा-बेवफा

Saare Bolo Bewafa Song Release: अक्षय का नया भौकाल, शादी में पहुंच दुल्हन को कहा-बेवफा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Saare Bolo Bewafa Song Release : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिंदी सिनेमा में भौकाल मचा चुका है।

पढ़ें :- 'रामायण' के 'रावण' के लिए यश के लिए हो रहे 'असली सोने' के कपड़े तैयार

फिल्म के रिलीज होने से पहले दो गानों ने भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को मजबूर कर दिया है। अब फिल्म का एक और नया गाना ‘सारे बोलो बेवफा’ (saare bolo bevapha) रिलीज हो गया है।

गाने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक बार फिर दमदार अंदाज दिख रहा है। इस गाने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सिंगर बी प्राक और गीतकार जानी की जोड़ी ने कमाल किया है। इससे पहले फिल्म में इस तिकड़ी का रोमांटिक गाना ‘मेरी जान मेरी रिलीज हुआ था।

वहीं, फिल्म का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज हुआ था, जिसने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। फिल्म होली के मौके (18 मार्च) पर रिलीज हो रही है।  फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। बाकी के कलाकारों में पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, प्रतीक बब्बर और अभिमन्यू सिंह के नाम शामिल हैं।

पढ़ें :- Janhvi Kapoor news: Janhvi Kapoor ने किया बड़ा खुलासा, कहा 13 साल की उम्र हुई थी हैरेस
Advertisement