Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sahadev अब अकेले नही Badshah के साथ बचपन के प्यार को करेंगे याद, Bachpan ka Pyar सॉन्ग 11 अगस्त को होगा रिलीज

Sahadev अब अकेले नही Badshah के साथ बचपन के प्यार को करेंगे याद, Bachpan ka Pyar सॉन्ग 11 अगस्त को होगा रिलीज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे”(Bachpan ka Pyar bhool nahi jana re) ये गाना शायद ही किसी को याद न रह गया हो। दरअसल, पूरे इंटरनेट की दुनिया में छाने वाले बच्चे सहदेव की किस्मत अब 7वें आसमान को छू रही है। आपको बता दें, बचपन का प्यार गाने वाले अब जल्द सहदेव (Sahadev) फेमस रैपर बादशाह (rapper badsha) के साथ डुएट गाने में नजर आने वाले हैं।

पढ़ें :- Saumya Tandon की तबीयत बिगड़ी, एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर की तस्वीरें

बीते दिन बचपन का प्यार सॉन्ग का एक पोस्टर रिलीज (Poster release) किया था। जिसमें सहदेव संग बादशाह नजर आ रहे थे वहीं अब इस गाने का एक टीज़र पोस्ट बादशाह ने रिलीज किया है। साथ ही साथ बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर सहदेव के साथ अपने आने वाले गाने का एक टीज़र पोस्ट करते हुए बताया है कि उनका पूरा गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा। आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर बादशाह ने जो टीजर जारी किया है।

इस टीजर वीडियो में सिंगर आस्था गिल भी दिखाई दे रहीं हैं। टीजर में सभी गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि बादशाह सहदेव की आवाज से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने चंडीगढ़ आने और उनसे मिलने की पेशकश की थी। इसी के साथ उन्होंने उनसे यह भी पूछा था कि ‘क्या वह उनके साथ गाना चाहते हैं।’

Advertisement