Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Saiyaara: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस बनीं नेशनल क्रश, अनीत पड्डा के दीवाने हुए फैंस

Saiyaara: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस बनीं नेशनल क्रश, अनीत पड्डा के दीवाने हुए फैंस

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

सैयारा की एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस फिल्म के रिलीज होते ही नेशनल क्रश बन गई हैं। फिल्म आने के बाद फैंस अनीत के दीवाने हो गए हैं। फिल्म को रिलीज हुए इतने दिन हो गए लेकिन अभी भी लोगों पर  सैयारा  का नशा चढ़ा हुआ है।  अहान पांडे और अनीत की जोड़ी आडियन्स को खूब पसंद आई। इस फिल्म ने अब तक  बॉक्स ऑफिस पर अपना जगह कायम कर  रखा है।

पढ़ें :- PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे

फिल्म आने के बाद नेशनल क्रश बनी अनीत को अब आप सब जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनीत इस मूवी से पहले भी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में आई काजोल की ‘सलाम वेंकी’ मूवी से की थी। हालांकि इसमें उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था।

इस सीरीज में आ चुकीं नजर

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

अनीत ने इस मूवी के बाद ‘बिग गर्ल्स डॉन्ट क्राई’ नाम की सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं इसके साथ-साथ एक्ट्रेस टीवी के कई विज्ञापनों में भी दिखाई दी थीं। हालांकि ‘सैयारा’ उनकी बतौर लीड डेब्यू मूवी है। जिससे उन्हें रातोंरात पहचान मिल गई और वो नेशनल क्रश बन गई हैं। मूवी में उनके लुक्स और उनकी एक्टिंग के इतने चर्चे हो रहे हैं कि फैंस उन पर फिदा हो गए हैं।

 

Advertisement