Sakat Chauth 2026 : सकट चौथ पर भगवान गणेश सकट माता और चंद्रमा की पूजा का विधान है। मानयता है कि इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर समस्त मनोकामना पूरी होगी। सकट चौथ का व्रत माघ के माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करने से संतान की मुश्किलें दूर होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, सकट चौथ देवी सकट को समर्पित है और महिलाएं अपनी संतान की भलाई के लिए ये व्रत रखती हैं। आइए जानें इसके बारे में।
पढ़ें :- Sakat Chauth 2026 : सकट चौथ पर ऐसे दें चांद को अर्घ्य, जानें आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय ?
तारीख और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सकट चौथ 6 जनवरी, 2026 को मनाई जाएगी।
चतुर्थी तिथि शुरू – 06 जनवरी, 2026 को सुबह 08:01 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – 07 जनवरी, 2026 को सुबह 06:52 बजे
सकट चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन के बाद ही तोड़ा जाता है। 6 जनवरी 2026 को चंद्रमा रात लगभग 9 बजे उदय होगा। व्रतधारी रात में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को जल, दूध और तिल मिलाकर अर्घ्य देते हैं, मंत्रोच्चार करते हैं, और फिर संतान की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर व्रत का पारण करते हैं
इसके बाद ही महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बच्चे को लंबी और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद मिलता है।