Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की चर्चित सीट कैसरगंज से भाजपा ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। कैसरगंज से भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के टिकट को काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, अब इसको लेकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, टिकट जाएगी तो एक ही परिवार में, क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

साक्षी मलिक ने एक्स पर लिखा कि, देश की बेटियां हार गई, बृजभूषण जीत गया। हम सबने अपना करियर दांव पे लगाया, कई दिन धूप बारिश में सड़क पर सोये। आज तक बृजभूषण को गिरफ़्तार नहीं किया गया। हम कुछ नहीं मांग रहे थे, सिर्फ़ इंसाफ़ की मांग थी।

उन्होंने आगे लिखा कि, गिरफ़्तारी छोड़ो, आज उसके बेटे को टिकट देके आपने देश की करोड़ों बेटियों का हौसला तोड़ दिया है। टिकट जाएगी तो एक ही परिवार में, क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है? प्रभु श्री राम के नाम पर सिर्फ़ वोट चाहिए, उनके दिखाए मार्ग का क्या?

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement