बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक संदेश के जरिये मिली है। जिसमें धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग (Lawrence Vishnoi Gang) का सदस्य बताया है। धमकी देने वाले शख्स ने धमकी दी है कि अगर उसकी बात को हल्के में लिया गया तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दकी ( Baba Siddiqui) से भी बुरा होगा। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़ें :- Sanjay Dutt Health Update : स्टेज 4 कैंसर का दर्द झेल चुके संजय दत्त फिर पहुंचे अस्पताल, फैंस हुए परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी (Threatened to kill Salman Khan) मुंबई पुलिस के वाट्सएप नंबर पर मैसेज के द्वारा दी गई है। इतना ही नहीं सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की भी मांग की गई है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
आपको बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की 12 अक्टूबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस वारदात में पुलिस के अनुसार तीन शूटरों ने उनकी हत्या की। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग (Lawrence Vishnoi Gang) ने ली थी। मुंबई पुलिस जांच कर रही है। मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।