नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा के बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। इस सियासी हंगामे के बीच सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से दी गयी है।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच
जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। दरअसल, सैम पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसको लेकर कांग्रेस बैकफुट पर थी।
श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।
Mr. Sam Pitroda has decided to step down as Chairman of the Indian Overseas Congress of his own accord. The Congress…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 8, 2024
पढ़ें :- विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये
हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और इनसे किनारा करती है।