Sambhal violence : उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के एक दिन बाद , लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Lok Sabha Opposition Leader Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिए भाजपा (BJP) द्वारा सत्ता का इस्तेमाल न तो राज्य के हित में है और न ही देश के हित में। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप (Interference ) करने का भी आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन द्वारा सभी पक्षों को सुने बिना और संवेदनहीनता के साथ कार्रवाई की गई।
पढ़ें :- यूपी में चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, अवध व पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
खबरों के अनुसार, संभल में मुगलकालीन मस्जिद (Mughal period mosque) का अदालत के आदेश पर हो रहे सर्वेक्षण (Survey) का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़प (clash) में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।
गांधी ने एक्स पर हिंदी में लिखी अपनी पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में हुए विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपातपूर्ण और जल्दबाजी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और गोलीबारी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सभी पक्षों की बात सुने बिना ही असंवेदनशील तरीके से कार्रवाई की, जिससे माहौल और खराब हुआ और लोगों की मौतें हुईं – जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और…
पढ़ें :- UP News : कुंडा विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक संदेश भी मिले, FIR दर्ज
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 25, 2024