पटना। बिहार की राजनीतिक का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायेंगे। उधर, बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
इसके साथ ही विजय सिन्हा उपनेता चुने गए हैं। अब कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। मौजूदा समय बिहार बीजेपी के सम्राट चौधरी अध्यक्ष हैं और विजय सिन्हा नेता प्रतिपक्ष हैं।
बता दें कि रविवार को करीब साढ़े 11 बजे नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपा है।
सरकार बनाने का पेश किया दावा
इस बीच नीतीश कुमार और भाजप नेता सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता राज्यपाल के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कहा जा रहा है कि, आज ही शाम पांच बजे तक नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।