Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संघमित्रा मौर्य ने भाजपा पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

संघमित्रा मौर्य ने भाजपा पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Election 2022: फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए हमले के बाद पूर्वांचल की राजनीति का तापमान बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी इसको लेकर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला किया था।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

बता दें कि, सपा की तरफ से फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य तो भाजपा ने सुरेंद्र कुशवाहा को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों नेता यहां पर लगातार चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए थे। मंगलवार को दोनों नेताओं का काफिला आमने सामने आया गया, जिसके बाद से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य का आरोप है कि हार से बौखलाई भाजपा इस तरह के हमले करा रही है। वहीं, अब स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसके जरिए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

आप को बता दें कि संघमित्रा मौर्य बंदायू में भाजपा की सांसद है। यही नही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को लग गया है कि वह चुनाव हार चुके हैं। इस लिए वह इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement