Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sanjay Raut का बड़ा दावा, बोले-बागी एमएलए धोखा खाने के बाद फिर से मूल पार्टी में लौटेंगे

Sanjay Raut का बड़ा दावा, बोले-बागी एमएलए धोखा खाने के बाद फिर से मूल पार्टी में लौटेंगे

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। इसके बाद शिवसेना (Shiv Sena) के राज्यसभा सांसद संजय राउत एक बार फिर से मीडिया के सामने आए और भाजपा और शिंदे गुट के गठबंधन के जमकर हमला बोला है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

राउत ने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट का गठबंधन एक अस्थायी व्यवस्था है, वे लोगों के पास नहीं जा सकेंगे। वे जब शिवसेना में थे तब शेर थे लेकिन अब डर के मारे सुरक्षा के साथ घूम रहे हैं। राउत ने कहा कि कसाब के पास भी इतनी सुरक्षा नहीं थी लेकिन जितनी कि बागी एमएलए को दी गई है। आप किससे डरते हैं ? क्यों डर रहे हैं?

हम दोबारा चुनकर आएंगे: संजय राउत

हमारी पार्टी कमजोर नहीं होगी, ऑक्सीजन हमारी शक्ति नहीं है। हम इसीलिए मजबूत नहीं हैं क्योंकि हम सत्ता में हैं। हम मजबूत हैं इसलिए सत्ता में हैं। लोग आते हैं जातें हैं। राउत ने बागी नेताओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी पार्टी में शामिल होने का विकल्प चुना और बाहरी ताकतों के कारण चले गए। हम गांवों में जाएंगे, अन्य लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करेंगे। हमें भरोसा है कि हमलोग दोबारा चुनकर आएंगे।

बदले की भावना से पार्टी तोड़ी

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

राउत ने कहा कि बदले की भावना से हमारी पार्टी को तोड़ी गई है। पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। राउत ने कहा कि विधायकों का जाना अस्थायी है। वे धोखा खाने के बाद फिर से मूल पार्टी में लौटकर आएंगे।

एकनाथ शिंदे सरकार फ्लोर टेस्ट पास

महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। इसी के साथ ये भी तय हो गया कि अब एकनाथ शिंदे की सरकार बरकरार रहेगी। फ्लोर टेस्ट में शिंदे के पक्ष में 164 मत पड़े। विपक्ष में 99 विधायकों ने वोट डाला। एनसीपी और कांग्रेस के सात विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

Advertisement