Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK का कप्तान बनने के डिमांड पर संजू ने तोड़ी चुप्पी

CSK का कप्तान बनने के डिमांड पर संजू ने तोड़ी चुप्पी

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026:  भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप-2026 में दमदार प्रदर्शन करने और प्लेयर आफ इ टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद अब आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं और लगातार टीम के भरोसे पर खरे उतरते दिख रहे हैं। जब से संजू सीएसके का हिस्सा बनें है, चेन्नई की कप्तानी सौंपे जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं, जिस पर अब खुद संजू ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

सीएसके के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब उनसे कप्तानी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनके मन में ऐसा कुछ नहीं है। संजू ने कहा कि वह पहले ही एक टीम की कप्तानी कर चुके हैं, कप्तानी का पद तो पहले से था उनके पास और अब चेन्नई में सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान नए घर में जाता है तो उसे मांगों के साथ नहीं जाना चाहिए, मैनें तो यही सीखा है, बल्कि खुद को साबित करना चाहिए।

ट्रेड के बाद बदली नई कहानी

इस सीजन चेन्नई ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर टीम में शामिल किया था। बदले में टीम ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान भेजा। हालांकि करन चोट की वजह से इस सीजन ज्यादा मैच नहीं खेल सके।

संजू की शुरुआत चेन्नई के लिए ज्यादा खास नहीं रही थी, लेकिन बाद में उन्होंने जोरदार वापसी की। उन्होंने दो शतक लगाए और टीम को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242

‘चेन्नई ने भरोसा किया, मैं सब कुछ देने को तैयार’

संजू ने बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश हमेशा जहां भी खेलें, अपना सर्वश्रेष्ठ देने की रहती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में मलयाली लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग उन पर भरोसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे पूरी मेहनत से काम करते हैं। संजू ने कहा कि चेन्नई ने उन पर भरोसा जताया है और अब वह टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं।

Advertisement