Satyapal Malik Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। मलिक के निजी सचिव केएस राणा के अनुसार, 79 वर्षीय मलिक ने आज दोपहर 1.10 बजे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पढ़ें :- योगी सरकार ने कैरेक्टर सर्टिफिकेट के बदले कई नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ। मैं उन्हें हमेशा एक ऐसे इंसान के रूप में याद करूंगा, जो आख़िरी वक्त तक बिना डरे सच बोलते रहे और जनता के हितों की बात करते रहे। मैं उनके परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ।
मैं उन्हें हमेशा एक ऐसे इंसान के रूप में याद करूंगा, जो आख़िरी वक्त तक बिना डरे सच बोलते रहे और जनता के हितों की बात करते रहे।
मैं उनके परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/raENEwDCjK
पढ़ें :- यूपी में चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, अवध व पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 5, 2025
बता दें कि फरवरी 2021 के बाद सत्यपाल मलिक केंद्र सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने लगे थे। उन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू में पुलवामा हमले, ‘कृषि कानूनों’ के खिलाफ प्रदर्शनों और अग्निपाथ योजना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की थी। मलिक ने जाने-माने पत्रकार करण थापर को दिए एक इंटरव्यू में 2019 के पुलवामा हमले के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार बताते हुए कई सनसनीखेज़ दावे किए थे।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने आरोप लगाया था कि 2019 में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िले पर हुआ हमला सिस्टम की ‘अक्षमता’ और ‘लापरवाही’ का नतीजा था। उन्होंने इसके लिए सीआरपीएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय को ख़ासतौर पर से ज़िम्मेदार बताया था।