नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से शुक्रवार बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आप नेता और दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत दी है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई। इनका कसूर क्या था? इनके यहां कई कई बार रेड हुई। एक पैसा भी नहीं मिला। इनका क़सूर सिर्फ़ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया। मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और ग़रीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए मोदी जी ने इन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भगवान हमारे साथ है। आज ये भी रिहा हो गए। Welcome back Satyendra!
सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई। इनका कसूर क्या था? इनके यहाँ कई कई बार रेड हुई। एक पैसा भी नहीं मिला।
इनका क़सूर सिर्फ़ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया। मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के… https://t.co/ofh5WVlxX0
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 18, 2024
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
वहीं, आप नेता संजय सिंह ने कहा, ये AAP के एक-एक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी की ख़बर है। उन्हें 873 दिन उन्हें जेल में रखा गया, 36 किलो वजन कम हो गया। लेकिन मैं सत्येंद्र जैन के जज़्बे को नमन करूंगा। ये आम आदमी पार्टी है। आंदोलन की भट्टी से तपकर हम निकले हैं। मैं हृदय की गहराइयों से सत्येंद्र जैन को बधाई देता हूं। अरविंद केजरीवाल का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उनकी ताकत दिन प्रतिदिन मज़बूत हो रही है।