Saudi Arabia passports for camels : सऊदी सरकार का अजीबोगरीब फैसला सामने आया है। सऊदी अरब ने ऊंटों के लिए आधिकारिक पासपोर्ट जारी करने की योजना की घोषणा की है। ,जो देश में इस जानवर के सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को दर्शाता है। यह कदम देश में करीब 2.2 मिलियन ऊंटों की आबादी को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने, विश्वसनीय राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के मकसद से उठाया गया है।
पढ़ें :- दिल्ली में कोरोना-डेंगू के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 मामले 1,777 के पार, डॉक्टरों ने दी 'सेल्फ-मेडिकेशन' से बचने की सलाह।
खबरों के अनुसार, सऊदी सरकार के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से देश में ऊंटों की आबादी का बेहतर प्रबंधन करने और एक विश्वसनीय राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से ऊंट पालन क्षेत्र में उत्पादकता और दक्षता में सुधार होगा।
मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में एक हरे रंग का पासपोर्ट दिखाया गया है जिस पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय प्रतीक और एक ऊंट का सुनहरा चित्र बना हुआ है।
सरकार का अनुमान है कि 2024 तक सऊदी अरब में लगभग 22 लाख ऊंट होंगे।
अरब प्रायद्वीप में सदियों से ऊंटों ने जीवन में केंद्रीय भूमिका निभाई है, परिवहन के साधन के रूप में और धन और प्रतिष्ठा के प्रतीक के रूप में। आज, वे एक फलते-फूलते प्रजनन उद्योग के केंद्र में हैं।
पढ़ें :- यूपी के 5 शहरों में 7,452 करोड़ की 20 परियोजनाएं, लखनऊ समेत इन शहरों में बदलेंगे पार्किंग से लेकर बिजनेस हब तक
उप मंत्री मंसूर अल-मुशैती ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है जो नेशनल प्रोग्राम फॉर द डेवलपमेंट ऑफ द लाइवस्टॉक एंड फिशरीज सेक्टर का हिस्सा है। मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में हरा रंग का पासपोर्ट दिखाया गया है, जिस पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय चिह्न और सोने में बना ऊंट का चित्र अंकित है।