नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सहारा समूह (Sahara Group) की कंपनी की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह के लिए टाल दी है, जिसमें अदाणी समूह (Adani Group) को अपनी कुछ संपत्तियां बेचने की अनुमति मांगी गई है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बता दें कि सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (SICCCL) ने महाराष्ट्र में एम्बी वैली (Aamby Valley) और लखनऊ में सहारा शहर (Sahara City) समेत विभिन्न संपत्तियों को अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया था।