Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कांग्रेस और भाजपा सांसदों के बीच संसद में धक्कामुक्की; MP प्रताप चंद्र सारंगी चोटिल

कांग्रेस और भाजपा सांसदों के बीच संसद में धक्कामुक्की; MP प्रताप चंद्र सारंगी चोटिल

By Abhimanyu 
Updated Date

Scuffle between Congress and BJP in Parliament: डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। इस बीच संसद में दोनों पार्टियों के बीच धक्कामुक्की की खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी चोटिल हो गए हैं। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिर गया जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।” लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कहना है- “मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है. यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।”

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया है कि अंबेडकर के अपमान का विरोध कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भाजपा के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर धक्कामुक्की की है। बता दें कि अमित शाह की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी है। इसके तहत सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (पीसीसी), राज्य और जिला इकाइयों ने डिस्ट्रिक्ट ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज
Advertisement