Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने किया ढ़ेर, मुठभेड़ स्थल से आतंकवादी का शव और हथियार बरामद

लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने किया ढ़ेर, मुठभेड़ स्थल से आतंकवादी का शव और हथियार बरामद

By santosh singh 
Updated Date

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले (Kulgam District) में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट (Top Lashkar-e-Taiba commander Latif Bhat) को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादी का शव और एक हथियार बरामद किया गया है।

पढ़ें :- मस्जिद में छुपा आतंकी लतीफ़ भट बोला- मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है; कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुरक्षाबलों ने फिर घिरा

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले (Kulgam District) में बुधवार को हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट (Lashkar-e-Taiba commander Latif Bhat) मारा गया। उसे बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इससे पहले बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट (Latif Bhat) को वीडियो कॉल भी किया था, अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा था।सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, कि हम तुम्हारे साथ हैं। हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा, कि मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं।

सुबह होने से पहले ही फिर से गोलीबारी शुरू हो गई, सुरक्षा बलों ने कुलगाम के कई गांवों में अपना ऑपरेशन तेज किया हुआ था। भट का साथी, उमर निसार डार, सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।

Advertisement