Kulgam Encounter : कुलगाम में CRPF की चौकी पर गोलीबारी के मास्टर माइंड और लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ़ भट को सुरक्षाबलों ने फिर एक बार घेर रखा है। पिछली बार हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा था। बुधवार को कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को घेर रखा है। वह एक मस्जिद में छुपा हुआ है। सुरक्षा लों ने उससे वीडियो कॉल पर बात कर सरेंडर करने को कहा। हालांकि, आतंकी ने सरेंडर करने से इंकार कर दिया है।

कुलगाम एनकाउंटर पर कुलगाम SSP अनायत अली चौधरी ने बताया कि लतीफ अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक मस्जिद में छिप गया है। यह 3 मंजिला मस्जिद जंगलपोरा इलाके में है। जिस जगह वह छिपा है, वह काफी संवेदनशील है, और सुरक्षाबल भी बहुत संयम बरत रहे हैं जिससे मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे. इसलिए ऑपरेशन में समय लग रहा है। पूरे इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। आतंकी को जिंदा पकड़ने की हर कोशिश की जा रही है। वीडियो कॉल पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने उसे आखिरी लाइफलाइन देते हुए कह दिया है कि अगर वह आत्मसमर्पण कर देगा तो उसकी जान बख्श दी जाएगी।
एक पुलिस अधिकारी ने लतीफ भट से कहा, ‘तुम सरेंडर कर दो, हम तुम्हारे साथ हैं।’ उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया उसने कहा, “अल्लाह के सिवा मेरे साथ कोई नहीं है। मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं।” इससे पहले सोमवार को कुलगाम के लारू बाईपास इलाके में सुरक्षाबलों ने लतीफ भट के साथी उमर निसार डार को मार गिराया था। जो 11 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर हुए हमले में शामिल था। उस दौरान लतीफ गोली लगने से घायल हो गया था, लेकिन वह बच निकलने में सफल रहा था। अब सुरक्षाबलों ने उसे घेर रखा है।