Two terrorists killed in Kupwara: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार घुसपैठ की खबरें सामने आती रही हैं। इसी कड़ी में कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से हथियार और अन्य युद्ध से संबंधित सामग्री भी बरामद की गयी हैं। वहीं, इलाके की तलाशी ली जा रही है।
पढ़ें :- यूपी की 25 करोड़ से अधिक आबादी चुनौती नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली, ऊर्जावान युवा वर्कफोर्स हमारे पास है : योगी
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले (Kupwara) के गुगलधर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने अपने एक्स पोस्ट में इस ऑपरेशन की जानकारी शेयर की है। सेना के अनुसार, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
चिनार कॉर्प्स ने देर रात एक्स पोस्ट में लिखा, “04 अक्टूबर 2024 को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान कुपवाड़ा के गुगलधार में शुरू किया गया था। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सतर्क जवानों ने प्रभावी गोलीबारी की। कार्रवाई जारी है।”
OP GUGALDHAR, #Kupwara
On 04 Oct 2024, based on intelligence about infiltration attempt, a joint operation by the #IndianArmy and @JmuKmrPolice was launched at Gugaldhar, Kupwara. Alert troops spotted suspicious activity and challenged, leading to exchange of firing with… pic.twitter.com/64ZCSoiOEj
पढ़ें :- Darjeeling Toy Train : पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी,1 अक्टूबर से विशेष टॉय ट्रेन भ्रमण सेवाएं शुरू
— Chinar Corps
– Indian Army (@ChinarcorpsIA) October 4, 2024
इसके बाद, शनिवार सुबह करीब 9 बजे चिनार कॉर्प्स ने लिखा, “सुरक्षा बलों ने चल रहे ऑपरेशन गुगलधार में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। युद्ध सदृश भण्डार पुनः प्राप्त हो गये।इलाके की तलाशी जारी है और ऑपरेशन जारी है।”
Update OP GUGALDHAR, #Kupwara
Two terrorists have been eliminated by the security forces in the ongoing Operation GUGALDHAR. War-like stores have been recovered.
पढ़ें :- Video Viral : नदी में नहाने उतरी लड़की पर मगरमच्छ ने किया अटैक, यह नज़ारा देख किसी की भी थम जाएंगी सांसें, बाल-बाल बची जान
Search of the area is underway and Operation is in progress. #Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA
— Chinar Corps
– Indian Army (@ChinarcorpsIA) October 5, 2024