Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नौतनवा में सेवा भारती संस्कार केंद्र का मासिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संस्कार व शिक्षा पर रहा जोर

नौतनवा में सेवा भारती संस्कार केंद्र का मासिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संस्कार व शिक्षा पर रहा जोर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (निकट ठाकुरद्वारा) में सेवा भारती संस्कार केंद्र का मासिक अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों को संपूर्ण वंदना, भोजन मंत्र, गायत्री मंत्र, अक्षर ज्ञान तथा विभिन्न प्रेरणादायक खेलों का प्रशिक्षण दिया गया।

पढ़ें :- Volkswagon Layoffs :  वोक्सवैगन में बड़ी छंटनी की तैयारी! 1 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा ,  ये है वजह

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करना तथा संस्कार केंद्रों के संचालन को अधिक प्रभावी बनाना रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप लखानी ने की। वहीं जिला सेवा प्रमुख उमेश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष  किशोर मद्धेशिया, पूर्णकालिक कार्यकर्ता संदीप सिंह, रामचंद्र, सदन मोहन एवं श्रीमती वंदना सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्कार आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा भारती के कार्यों की सराहना की।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : सीएम योगी का FIR के बाद पहला बयान, बोले- जन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रामभक्तों की न लें अग्निपरीक्षा
Advertisement