नई दिल्ली। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन (landslide) हो गया। यह भूस्खलन इंडोनेशिया (Indonesia) के वेस्ट जावा प्रांत में हुआ है। इस हादसे में अभी तक सात लोग की मौत (seven people died) हो चुकी है। वही 82 लोग लापता है। हादसे के बाद से ही युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (Meteorology, Climatology and Geophysics Agency) ने पहले ही वेस्ट जावा प्रांत में एक हफ्ते तक भारी बारिश सहित खराब मौसम की चेतावनी दी थी।
पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा
इंडोनेशिया की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने आज बताया कि वेस्ट जावा प्रांत में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई और 82 लोग लापता हो गए। एक इंडोनेशियाई अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन वेस्ट बांडुंग इलाके के एक गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की संख्या ज़्यादा है और उम्मीद जताई कि आज तलाशी और बचाव अभियान तेज़ किया जाएगा। स्थानीय कोम्पास न्यूज़ आउटलेट के अनुसार इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने पहले ही वेस्ट जावा प्रांत (West Java Province) में एक हफ्ते तक भारी बारिश सहित खराब मौसम की चेतावनी दी थी।