चंडीगढ़। गोवा से चंडीगढ़ (Goa to Chandigarh) आ रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) में लैंडिंग के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक (Mobile Power Bank) फट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। फ्लाइट नंबर 6e108 (Flight Number 6E108) बताया जा रहा है। हालांकि घायलों की संख्या अभी बढ़ने की संभावना है।
पढ़ें :- SC ने IndiGO संकट पर दायर याचिका की तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- सरकार ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की
पावर बैंक में पहले लगी आग फिर हुआ धमाका
जानकारी के मुताबकि फ्लाइट में 39-एफ सीट (Seat 39-F on the Flight) पर बैठे देवांश नाम के शख्स के पावर बैंक (Power Bank) में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। उसने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। इतनी देर में पावर बैंक फट गया। विमान दोपहर में 3 बजकर 32 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर लैंड हुआ था और करीब 3 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया।
भगदड़ के दौरान महिला घायल
मोबाइल पावर बैंक (Mobile Power Bank) के फटने से फ्लाइट के अंदर भगदड़ मच गई। इस दौरान इमरजेंसी गेट खुला और वहां से कुछ यात्री नीचे उतरने लगे। इस दौरान मची भगदड़ के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पांव में चोट आई है जिसे इलाज के जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का इमरजेंसी में ऑपरेशन चल रहा है।