Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे कई संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली डायवर्ट

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे कई संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली डायवर्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Amritsar Airport : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आस-पास रविवार रात कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे। जिसके बाद सात फ़्लाइट्स (जिनमें दो इंटरनेशनल फ़्लाइट्स भी शामिल थीं) को दिल्ली डायवर्ट कर दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी।

पढ़ें :- MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारी सस्पेंड, सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा ऐक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई, जब रनवे एरिया के पास ड्रोन जैसी चीज़ों की हलचल देखी गई। इसके बाद तुरंत सुरक्षा इंतज़ाम किए गए और पंजाब पुलिस तथा अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि रविवार रात एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन मंडरा रहे थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक सभी फ़्लाइट ऑपरेशन्स रोक दिए गए।

उन्होंने बताया कि रनवे एरिया के पास ड्रोन जैसी चीज़ों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। डायवर्ट की गई फ़्लाइट्स में मलेशिया एयरलाइंस, इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ़्लाइट्स शामिल थीं।

पढ़ें :- बांदा में अवैध कफ सिरप तस्करी का पर्दाफाश, तीन करोड़ के माल के साथ चार गिरफ्तार
Advertisement