Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. शाहरुख खान ने खरीदा ₹37 करोड़ में दिल्ली का पुश्तैनी घर, जहां गौरी संग बिताए थे संघर्ष के दिन

शाहरुख खान ने खरीदा ₹37 करोड़ में दिल्ली का पुश्तैनी घर, जहां गौरी संग बिताए थे संघर्ष के दिन

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘किंग खान’ ने अपनी पुरानी यादों को समेटने के लिए दिल्ली में एक बड़ा रियल एस्टेट कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने दक्षिण दिल्ली के बेहद पॉश इलाके पंचशील पार्क में स्थित अपनी इस पुश्तैनी और ऐतिहासिक बिल्डिंग (Ancestral and historic building) के बाकी बचे हिस्सों को भी पूरा खरीद लिया है।

पढ़ें :- रांची एयरपोर्ट सड़क परियोजना को लेकर कम मुआवजे पर भड़के ग्रामीण किसान, ₹6.50 लाख प्रति डिसमिल की मांग

37 करोड़ में हुई यह बड़ी डील

शाहरुख और उनके परिवार ने इस बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल को ₹37 करोड़ की कीमत चुकाकर अपने नाम किया है। आपको बता दे कि इस इमारत का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले से ही खान परिवार के पास था। अब बाकी के दो फ्लोर खरीदने के बाद पूरी बिल्डिंग पर शाहरुख खान के परिवार का पूर्ण स्वामित्व हो गया है।

गौरी खान और संघर्ष के दिनों की यादें

खान परिवार के मुताबिक, यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि शादी के शुरुआती दिनों में उन्होंने अपने संघर्ष के दिन इसी घर में बिताए थे। यह लगभग 10,800 वर्ग फीट के प्लॉट पर फैली इस शानदार प्रॉपर्टी के इंटीरियर को खुद मशहूर डिजाइनर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने बेहद खूबसूरती और पुरानी यादों की तस्वीरों के साथ री-डिजाइन किया है।

पढ़ें :- बाराबंकी में जमीन माफियाओं ने किया IPS अधिकारी के पिता से ₹2.27 करोड़ की ठगी
Advertisement