Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने रचा इतिहास, अपना इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बना

शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने रचा इतिहास, अपना इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बना

By Abhimanyu 
Updated Date

Knight Riders Cricket Ground, Pomona : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली नाइट राइडर्स ग्रुप ने अपना स्टेडियम बनाकर इतिहास रच दिया है। यह दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया है वो भी सिर्फ 100 दिनों के अंदर। इसके साथ ही लॉस एंजेलिस के पोमोना में बनें नाइट राइडर्स क्रिकेट फ़ील्ड ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच होस्ट किया है।

पढ़ें :- सिर्फ 1 रन से चूके स्टार इंग्लिश बल्लेबाज रूट, नहीं हो पाये विराट कोहली के खास क्लब में शामिल

नाइट राइडर्स क्रिकेट फ़ील्ड में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गया यह मैच अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक स्थायी और वर्ल्ड-क्लास होम बनने की शुरुआत है, जो यह दर्शाता है कि नाइट राइडर्स ग्रुप वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर में लॉन्ग-टर्म निवेश के जरिए क्रिकेट को आगे बढ़ाने के अपने विज़न पर लगातार काम कर रहा है। इस सफलता पर नाइट राइडर्स ग्रुप के सह-मालिक शाहरुख खान ने कहा, “जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक लाना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक पल है।”

किंग खान ने आगे कहा, “फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स के बीच यह लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप सिर्फ एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने तक सीमित नहीं है। हम एक ऐसी जगह बना रहे हैं, जो कम्युनिटी, एकजुटता, जोश और एंटरटेनमेंट का जश्न मनाएगी।” उन्होंने कहा, “यह सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट, परिवारों और ऐसी यादों के लिए बनाई गई जगह है, जो हमेशा लोगों के साथ रहेंगी। हमें उम्मीद है कि यह लॉस एंजेलिस में क्रिकेट का नया घर बनेगा और आने वाली कई पीढ़ियों के फैंस और खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। यह लॉस एंजेलिस के लिए है, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए है और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। पर्पल और गोल्ड में विश्वास रखें।”

शाहरुख ने अपने इस सपने को पूरा करने में सहयोग के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता धन्यवाद दिया है।

पढ़ें :- भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी

नाइट राइडर्स क्रिकेट फ़ील्ड की खासियत

पोमोना के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक तैयार किया गया है, जो लॉस एंजेलिस को खिलाड़ियों और फैंस, दोनों को बेहतरीन क्रिकेटिंग एक्सपीरियंस देने वाला है। इस स्टेडियम में मेन स्क्वायर पर आठ विकेट हैं, ICC स्टैंडर्ड के मुताबिक प्लेइंग डाइमेंशन्स हैं और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं। निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर कहना है कि नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA सिर्फ एक स्टेडियम नहीं, बल्कि क्रिकेट के भविष्य को लेकर हमारे इरादों का प्रतीक है।

 

Advertisement