नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के करियर में एक अचीवमेंट जुड़ गई है। हाल ही में उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड (Screenwriters Association Award) से समानित किया गया है। यह अवॉर्ड स्क्रीनराइटर्स, डायलॉग राइटर्स (Award Screenwriters, Dialogue Writers) को दिया जाता है। जो लेखक क्रिएटिव काम के लिए जरिए सिनेमा में योगदान देते हुए, उनके लिए खासतौर पर यह अवॉर्ड बना है।
पढ़ें :- Fruits for Glowing Skin : चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो ? ये 6 फलों को तुरंत आपकी डाइट में करें शामिल
इस कैटेगिरी में मिला आर्यन को अवॉर्ड
शाहरुख ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया लेकिन आर्यन खान (Aryan Khan) डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर बना रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई अपनी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bad’s of Bollywood) के लिए उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड (Screenwriters Association Award) मिला। उन्होंने बेस्ट डायलॉग के लिए अवॉर्ड जीता, साथ ही बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड को-राइटर बिलाल सिद्दीकी (Best Screenplay Award Shared with Co-writer Bilal Siddiqi) और मानव चौहान के साथ साझा किया है।
क्या थी आर्यन खान निर्देशित सीरीज की कहानी?
आर्यन खान (Aryan Khan) के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bad’s of Bollywood) में लक्ष्य ने हीरो आसमान का रोल किया है। वहीं इसमें बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए, जो हीरो की लवर के पिता बने हैं। सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bad’s of Bollywood) को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था।