Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Shane Warne passes away: 12 घंटे पहले मॉर्श के निधन पर शेन वॉर्न ने जताया था दुख, अब खुद ही दुनिया छोड़कर चले गए

Shane Warne passes away: 12 घंटे पहले मॉर्श के निधन पर शेन वॉर्न ने जताया था दुख, अब खुद ही दुनिया छोड़कर चले गए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shane Warne passes away: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न का आज निधन हो गया। इस खबर पर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। हर कोई उनके निधन पर सदमे में है। दरअसल, निधन से 12 घंटे पहले ही उन्होंने मॉर्श के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया था।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

उन्होंने ट्वीट कर​ लिखा था कि, रॉड मार्श के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह हमारे महान खेल के लीजेंड थे और कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा थे। रॉड ने क्रिकेट की बहुत परवाह की और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को।’ वहीं, ​ट्वीट के 12 घंटे बाद ही शेन वॉर्न खुद ही दुनिया छोड़कर चले गए।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, यह विश्वास नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

वहीं, हरभजन सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि, शेन वॉर्न नहीं रहे इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। वहीं, रोहित शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि, मैं वास्तव में यहां शब्दों के लिए खो गया हूं, यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक परम दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वार्न….अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।

Advertisement