Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Shane Warne passes away: शेन वॉर्न के निधन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने जताया दुख, सहवाग बोले-यह विश्वास नहीं कर सकता

Shane Warne passes away: शेन वॉर्न के निधन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने जताया दुख, सहवाग बोले-यह विश्वास नहीं कर सकता

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shane Warne passes away: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न का आज निधन हो गया। हार्ट अटैक से उनकी जान गई है। दुनिया के महान स्पिनरों में शेन वार्न की गिनती होती थी। उनकी उम्र 52 साल थी। शेन वॉर्न के निधन पर ​किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। दिग्गज क्रिकेटर उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, यह विश्वास नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

वहीं, हरभजन सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि, शेन वॉर्न नहीं रहे इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। वहीं, रोहित शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि, मैं वास्तव में यहां शब्दों के लिए खो गया हूं, यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक परम दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वार्न….अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।

Advertisement