Shankaracharya Avimukteshwaranand Targets Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी सरकार ने नया नियम लागू किया है। जिसके तहत 14 साल तक गौवंश को नहीं काटा जाएगा। जिसको लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा पर हमला निशाना साधते हुए उसके हिंदुत्व और गौ संरक्षण को लेकर दावों पर सवाल उठाए हैं। शंकराचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि 14 साल तक गाय मां रहेगी उसके बाद सब्ज़ी भाजी हो जायेगी। भाजपा के हिंदुत्व की कलई खुल रही है।
पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बोले- यूपी में जल्द लागू करेंगे आउटसोर्स कमीशन, न्यूनतम मानदेय होगा सुनिश्चित
दरअसल, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गुरुवार को गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा’ पर हमीरपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बयान से सियासी हलचल तेज कर दी। शंकराचार्य से पूछा गया कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि 14 साल के बाद गाय नहीं काटी जाएगी। इस पर उनका क्या कहना है? इसके जवाब में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “इसका मतलब वही हो गया न कि 14 साल तक गाय मां रहेगी उसके बाद सब्ज़ी भाजी हो जायेगी। ये इनका हिंदुत्व है। इनके हिंदुत्व की कलई बंगाल के मुख्यमंत्री के वक्तव्य से खुल गयी है। असम के मुख्यमंत्री ने भी ऐसा ही कहा था।”
14 साल तक गाय माँ रहेगी उसके बाद सब्ज़ी भाजी हो जायेगी, BJP की कलई खुल चुकी है- परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरा नंद जी महाराज।
भाजपाई पाखंडी हैं, अंधभक्तों अब तो जागो। pic.twitter.com/56fHBspp4G— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 29, 2026
पढ़ें :- बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए प्रशांत किशोर को दी बधाई
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के इस बयान को लेकर सियासत भी गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शंकराचार्य के इस बयान का वीडियो एक्स पोस्ट में शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “भाजपाई पाखंडी हैं, अंधभक्तों अब तो जागो।” बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा पर निशाना साधा हो। वह कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को गौ संरक्षण के मुद्दे पर घेरते रहे हैं।