नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने इंडिया गंठबंधन के नेतृत्व करने की इच्छा जताई। ममता बनर्जी के इस बयान पर शरद पवार ने समर्थन किया है और कहा कि, उनमें इंडिया गठबंधन के नेतृत्व करने की क्षमता है। उनका रूख बहुत ही आक्रामक है और उन्हें ऐसा कहने का पूरा अधिकार है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
शरद पवार कोल्हापुर में एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर कहा कि, विपक्ष को चिंता करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, यह सच है हमारी हार हुई है। हमें इस पर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि लोगों के पास वापस जाना चाहिए क्योंकि चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है और लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
बता दें कि, महाराष्ट्र में एक बार फिर से महायुति की सरकार बन गयी है। विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ। इसमें महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही मिल सकीं। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें जीतीं।