Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शारदीय नवरात्र: महानवमी पर सीएम योगी ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन

शारदीय नवरात्र: महानवमी पर सीएम योगी ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र  (Sharadiya Navratri) के महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में विधि-विधान से किया कन्या पूजन किया। साथ ही उन्हें भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 
पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

इस मौके पर मुख्यमंत्री (Cm yogi) ने कहा कि, मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सनातन धर्म के पर्व-त्योहारों का महत्व बताता है कि मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में कमतर व कमजोर नहीं है। उनके प्रति यह पवित्रता का भाव हर किसी के मन में होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कल विजयादशमी का पर्व है। सत्य, न्याय और धर्म के पथ का अनुसरण करते हुए बड़ी से बड़ी ताकतों को कैसे परास्त किया जा सकता है, विजयादशमी का पर्व यह बताता है। मैं इस पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं करता हूं व उन्हें बधाई देता हूं।

Advertisement