Shashi Tharoor’s visit to Wayanad: पिछले दिनों वायनाड के मेप्पाडी, मुंडक्कई टाउन और चूरलमाला में तीन बड़े भूस्खलन होने से पूरा गांव ही तबाह हो गया। शनिवार को इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या 358 तक पहुंच गई, जबकि बचाव दल मलबे के नीचे से शव को निकालने और लापता लोगों को ढूंढने में लगे हुए हैं। इसी बीच दिग्गज नेता भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहीं, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी भूस्खलन प्रभावित वायनाड दौरा किया। लेकिन वह अपने एक पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने दौरे के समय भूस्खलन प्रभावित वायनाड में राहत कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने वायनाड को ‘यादगार’ बताया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने लिखा, ‘वायनाड में एक यादगार दिन की कुछ यादें।’ जिसको लेकर वह भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के साथ-साथ अन्य यूजर्स के निशाने पर आ गए। भाजपा नेता अमित मालवीय ने थरुर पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘शशि थरूर के लिए मौतें और आपदा यादगार हैं।’
Some memories of a memorable day in Wayanad pic.twitter.com/h4XEmQo66W
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 3, 2024
पढ़ें :- भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा, इनका लंकाकांड अयोध्या में ही होगा: अखिलेश यादव
अपनी पोस्ट पर को लेकर हो रही लगातार आलोचनाओं का भी थरूर ने एक अन्य पोस्ट में जवाब दिया। उन्होंने लिखा,’सभी ट्रोल्स के लिए: “यादगार” की परिभाषा: कुछ ऐसा जो यादगार हो, याद रखने लायक हो या याद रखने लायक हो, क्योंकि यह खास या अविस्मरणीय हो। मेरा बस इतना ही मतलब था।’