Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Shinzo Abe: शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक,पीएम मोदी बोले- मैंने अपने प्यारे दोस्तों में से एक को खोया

Shinzo Abe: शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक,पीएम मोदी बोले- मैंने अपने प्यारे दोस्तों में से एक को खोया

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का शुक्रवार को निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह जब वे नारा शहर में भाषण दे रहे थे। तब हमलवार ने उन पर पीछे से दो गोलियां दागीं गईं।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शिंजो आबे (Shinzo Abe)  के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

शिंजो आबे के निधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिंजो आबे (Shinzo Abe)  के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा(A day of national mourning in India)।

Advertisement