Gandii Baat web series Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी और भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी पत्नी शोभा कपूर (Shobha Kapoor) मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला वेब सीरीज गंदी बात (Gandi Baat) से जुड़ा है।
पढ़ें :- VIDEO : स्मृति मंधाना की गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं फैन्स की नजरें,पलाश मुच्छल से शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं
दरअसल, एकता कपूर और शोभा कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी (ALT Balaji) की बोल्ड वेब सीरीज के खूब चर्चा में रहती हैं। जिनमें से एक गंदी बात (Gandi Baat) वेब सीरीज रही है। अब इसके 6 सीजन को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि एकता और शोभा निर्मित ‘गंदी बात’ सीजन 6 के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) के अश्लील सीन्स (Obscene scenes) दिखाए गए हैं। फिलहाल, ये विवादित एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं हो रहा है। एकता और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की मालकिन एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन में सेक्शन 295-A, आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के सेक्शंस 13 और 15 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत साल 2021 में रिलीज हुए गंदी बात सीजन के कुछ आपत्तिजनक सीन्स के लिए की गई है। हालांकि, अभी तक एकता कपूर या उनकी मां की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।