Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Singham Again Advance Booking : शोज ज्यादा, टिकट बिक्री कम, क्या तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर बजेगा ‘बाजीराव सिंघम’ का डंका?

Singham Again Advance Booking : शोज ज्यादा, टिकट बिक्री कम, क्या तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर बजेगा ‘बाजीराव सिंघम’ का डंका?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इस बार बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध होने वाला है। बीते साल जहां सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर-3’ दीवाली पर रिलीज हुई थी, वहीं इस बार 10 से 12 सितारे एक साथ सिनेमाघरों को रोशन करने के लिए आ रहे हैं।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

एक तरफ जहां साल 2007 में शुरू हुई रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ की फ्रेंचाइजी ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी उसी दिन आएगी।

अब दोनों में से कौन सी फिल्म पहले दिन सफलता का परचम लहराती है, ये तो मूवी रिलीज के बाद ही पता लगेगा। हालांकि, उससे पहले एडवांस बुकिंग में इन दोनों ही बड़ी फिल्मों में नेक टू नेक कॉम्पीटिशन चल रहा है। भूल भुलैया के बाद अब ‘सिंघम अगेन’ की एडवांस बुकिंग कमाई पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ‘सिंघम अगेन’ में पहले से ही दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर जैसे सितारों के नाम शामिल थे। अब कुछ दिनों पहले इसमें ‘दबंग’ के चुलबुल पांडे का नाम भी जुड़ गया है, जो फैंस की दीवाली फीकी नहीं जाने देंगे।

रिलीज से दो दिन पहले कमाई में जहां भूल-भुलैया 3 आगे चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सिंघम अगेन के पास इस वक्त हॉरर कॉमेडी फिल्म से ज्यादा शोज है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी 2डी में टोटल 6,195 शोज हैं, जबकि आइमैक्स 2डी (IMAX 2D) में ‘सिंघम अगेन’ के पास टोटल 4 शोज हैं। फिल्म को अभी तक जो टोटल शोज मिले हैं, वह छह हजार एक सौ निन्यानवे (6,351) है।सिंघम अगेन की टिकट बिक्री कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के मुकाबले काफी कम है। अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म की अब तक 72 हजार 702 टिकट बिकी हैं।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

सिंघम अगेन की टिकट बिक्री कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के मुकाबले काफी कम है। अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म की अब तक 72 हजार 702 टिकट बिकी हैं। आपको बता दें कि सिंघम अगेन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली, जिसमें ‘रामायण’ से जुड़े सीन्स फिल्म से हटाए गए, इसके अलावा मूवी में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं।

Advertisement