Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन जारी.. सौरभ भारद्वाज समेत 500 से ज्यादा हिरासत में: शाम 4 बजे मुंबई में CJP करेगी प्रदर्शन

SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन जारी.. सौरभ भारद्वाज समेत 500 से ज्यादा हिरासत में: शाम 4 बजे मुंबई में CJP करेगी प्रदर्शन

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर शुक्रवार को दिल्ली से मुंबई तक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। शुरुआती जानकारी में करीब 150 लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी लेकिन बाद में पुलिस के अनुसार यह संख्या 500 से अधिक हो गई।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और आप कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर से जबरन हटाया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

जंतर-मंतर के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। RAF समेत बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने की बात कही थी इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। सौरभ भारद्वाज के अलावा आप के कुछ अन्य नेता और छात्र संगठनों से जुड़े लोग भी पुलिस की कार्रवाई में हिरासत में लिए गए।

दिल्ली में प्रदर्शन के असर को देखते हुए मेट्रो सेवा पर भी प्रतिबंध लगाए गए। जंतर-मंतर के आसपास के कई स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अस्थायी तौर पर बंद किए गए, जबकि कुछ जगहों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी गई। ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को मध्य दिल्ली के प्रभावित इलाकों से बचने की सलाह दी।

मुंबई में शाम 4 बजे CJP का प्रदर्शन

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात

इधर मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के मुताबिक प्रदर्शन शुक्रवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 से शुरू किया जाएगा। संगठन ने इसे ‘जेल भरो आंदोलन’ बताया है। CJP का आरोप है कि SIR और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने इन्हीं मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई है। आंदोलन को आगे दूसरे शहरों तक ले जाने की भी बात कही गई है।

शिवाजी पार्क में भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

Advertisement