Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए किया एलान

देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए किया एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा की है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। चुनाव आयोग का कहना है कि, जनगणना के तहत चल रही गृह सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग का कहना है कि, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

पढ़ें :- मनोज अग्रवाल पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रटरी हुए नियुक्त, तो राहुल गांधी, बोले-BJP-EC के 'चोर बाज़ार' में, जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम

तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली समेत कुल 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनावी प्रक्रिया की भरोसा और मजबूत हो सके। एसआईआर का तीसरा चरण मई 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक चलेगा। अलग अलग राज्यों में अंतिम मतदाता सूची सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच प्रकाशित की जाएंगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसमें कवर हो जाएगा। आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।

Advertisement