Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैबिनेट मंत्री  चौधरी भूपेंद्र सिंह और डीएम को सार्वजनिक कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांध मनाया रक्षाबंधन

कैबिनेट मंत्री  चौधरी भूपेंद्र सिंह और डीएम को सार्वजनिक कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांध मनाया रक्षाबंधन

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- आज यूपी सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस सेवा शुरू होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया है. जिसमे मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए सैकड़ो महिलाएं पहुँची हुई थी. मुरादाबाद के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में बहनों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी राखी बांधी, योगी के मंत्री ने रीति रिवाज के अनुसार बहनों को उपहार स्वरूप कुछ पैसे भी दिए. वही डीएम राजेन्द्र पेंसिया को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली ने राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिला कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया.

पढ़ें :- 82 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार: राज्यसभा सांसद ने CM को लिखा पत्र, भारी लूट की जताई आशंका

पुरानी सरकारों ने महिलाओं को केवल वोट बैक के लिए इस्तेमाल किया :-

केबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहां कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हमारी सरकार की जितनी भी लाभार्थी योजनाएं हैं उनके केंद्र में महिलाएं हैं. देश की आधी आबादी की सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है. पुरानी सरकारों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है. आज महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और सुरक्षा के लिए महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अन्य कोई अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं. आज महिलाएं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपना सार्थक योगदान दे रही है.

सुशील कुमार सिंह

पढ़ें :- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं, त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता से गड्ढामुक्त करें : सीएम योगी

मुरादाबाद

Advertisement