Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पाकिस्तान के कराची शहर में पाक सेना के मुख्यालय पर फिदायीन हमले में 6 हमलावर ढेर, 4 सैनिकों की भी मौत

पाकिस्तान के कराची शहर में पाक सेना के मुख्यालय पर फिदायीन हमले में 6 हमलावर ढेर, 4 सैनिकों की भी मौत

By Sushil Sah 
Updated Date

पाकिस्तान, इस्लामाबाद। कराची में अर्धसैनिक बल बार्डर रेंजर के मुख्यालय पर एक आत्मघाती हमले में छ: आतंकवादी मारे गए और वहीं, चार जवान भी ढ़ेर हो गए और साथ ही कई जवान घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विस्फोटकों से भरा हुआ वाहन बार्डर रेंजर के मुख्यालय भवन से टकराया जिसके चलते विस्फोट हुई और उसके बाद फायरिंग भी हुई। काफी देर तक दोनों ओर से लगातार फायरिंग होने के बाद स्थिति काबू में हुई।

पढ़ें :- NEET में तीसरी बार असफल होने पर छात्रा ने दी जान, आखिर कब थमेगा परीक्षाओं का यह खौफ?

किसने किया हमला?

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर के अनुसार हमले में शरीक छ: चरमपंथी मारे गए हैं। यह घटना विश्वविद्यालय और मौसम विभाग के कार्यालय के समीप हुई। मौजूदा समय में प्रभावित इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और सामान्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-i-Taliban Pakistan) के एक बेरहम चरमपंथी गुट, जमात-उल-अहरार (Jamaat-ul-Ahrar) ने ली है। यह हमला ‘खुलाफा-ए-राशिदीन इस्तिशहादी ब्रिगेड’ नाम के एक Suicide squads ने किया था।

सिंध के सीएम ने क्या कहा?

सिंध के मुख्यमंत्री ‘सैयद मुराद अली शाह’ ने इस हमले को संज्ञान में लिया है और साथ ही उन्होंने इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने एक बयान में कहा, पुलिस को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचना चाहिए, घटना की प्रकृति का पता लगाना चाहिए और सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। पिछले कुछ समय में पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले उग्रवादी हमलों में तेजी आई है। अधिकारियों ने ज्यादातर हिंसा के लिए पाकिस्तानी तालिबान और उससे जुड़े आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार बताया है।

पढ़ें :- इंडिगो फ्लाइट में बम की झूठी खबर से हड़कंप, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना
Advertisement