Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Skoda Kodiaq RS : स्कोडा कोडियाक RS का पहला बैच हुआ सोल्ड आउट ! जानें दमदार कार के फीचर्स

Skoda Kodiaq RS : स्कोडा कोडियाक RS का पहला बैच हुआ सोल्ड आउट ! जानें दमदार कार के फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Skoda Kodiaq RS :  स्कोडा की सबसे पावरफुल वर्जन कोडिएक RS (Kodiaq) को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त दीवानगी है। खबरों के अनुसार, कंपनी ने अपनी आने वाली फ्लैगशिप SUV Skoda Kodiaq RS को लॉन्च से पहले ही बेच दिया। दरअसल, 22 जून को जैसे ही इस कार की बुकिंग खुली, महज 6 मिनट के अंदर इसका पहला बैच पूरी तरह से बिक गया। खास बात ये है कि कंपनी ने अभी तक इस कार की कीमत की घोषणा भी नहीं की है, फिर भी इसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त दीवनगी देखी गई।

पढ़ें :- Skoda Kodiaq RS : स्कोडा कोडियाक RS 22 जून को होगी लॉन्च , जानें खूबियां और प्रीमियम फीचर्स

हालांकि ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इसके बावजूद लोगों ने बिना कीमत जाने ही इसे हाथों-हाथ बुक कर लिया।

इंजन
वहीं इस कार के इंजन की बात करें तो इस गाड़ी की सबसे बड़ी USP इसका इंजन है।
चार-सिलेंडर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन
स्कोडा कोडिएक आरएस के हुड के नीचे 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है।

हॉर्सपावर
यह इंजन 265 हॉर्सपावर की ताकत और 400 एनएम का भारी टॉर्क पैदा करता है. यह पावर सामान्य कोडिएक मॉडल से कहीं ज्यादा है।

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DCT) दिया गया है, जो इसके ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के जरिए चारों पहियों को पावर भेजता है। कंपनी का दावा है कि यह कार महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कलर
कोडिएक आरएस को कंपनी चार शानदार मोनोटोन कलर्स में लेकर आ रही है, जिसमें मून व्हाइट, स्टील ग्रे, वेलवेट रेड और मैजिक ब्लैक शामिल हैं।

अलॉय व्हील्स
20-इंच के अलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी लुक में चार चांद लगा देते हैं।

एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
कोडिएक आरएस में सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग्स, एक 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पार्किंग असिस्टेंस और सबसे एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का सूट दिया गया है।

Advertisement