स्कोडा अपनी दमदार कोडियाक RS को 22 जून को लॉन्च करने जा रही है। यह SUV स्कोडा की अब तक की सबसे ताकतवर SUV होगी।
Skoda Kodiaq RS : स्कोडा अपनी दमदार कोडियाक RS को 22 जून को लॉन्च करने जा रही है। यह SUV स्कोडा की अब तक की सबसे ताकतवर SUV होगी। इसके प्रीमियम फीचर्स इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। यही वजह है कि यह ज्यादा स्पोर्टी और खास नजर आती है। हालांकि Skoda ने अभी इसकी कीमत की डिटेल्स शेयर नहीं की है।
पावर और परफॉर्मेंस
दोनों SUVs में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है। इसी वजह से यह 265 hp की पावर और 400 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करती है।
7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
इसके साथ में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, Tayron R-Line इसी इंजन से 201 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देती है।
एडवांस्ड डायनेमिक चेसिस कंट्रोल
इसमें स्टैंडर्ड तौर पर Dynamic Chassis Control (DCC+) दिया गया है, जो ड्यूल-वॉल्व डैम्पर्स के साथ आता है। इसकी खासियत यह है कि ड्राइवर सस्पेंशन को अपनी जरूरत और सड़क की सिचुएशन के अनुसार 15 अलग-अलग सेटिंग्स में एडजस्ट कर सकता है।
ब्रेक कैलिपर्स
इसमें ब्लैक-आउट ग्रिल, बड़े अलॉय व्हील्स, लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स, RS बैजिंग और ज्यादा शार्प स्पोर्टी बंपर्स दिए गए हैं।
इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट
केबिन के अंदर इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट वाले RS-स्पेसिफिक बकेट सीट्स और एक्सक्लूसिव RS बैजिंग मिलती है।
ऑडियो क्वालिटी
इसमें 13-स्पीकर वाला प्रीमियम Canton साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड सबवूफर भी शामिल है। वहीं Tayron R-Line में 11-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम मिलता है। ऐसे में ऑडियो क्वालिटी के मामले में Kodiaq RS थोड़ा आगे नजर आती है।