Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. India Gate Protest : दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लगे नारे , पुलिस ने 15 से अधिक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

India Gate Protest : दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लगे नारे , पुलिस ने 15 से अधिक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार में लिया गया है। पुलिसवालों पर मिर्च स्प्रे इस्तेमाल करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है।एक मीडिया चैनल के रिपोर्ट  के अनुसार  इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शकारियों के हाथ में कुख्यात माओवादी नेता मादवी हिडमा के समर्थन में पोस्टर देखे गए।

पढ़ें :- नीशू आजाद के घर पर हुआ पथराव! बालकनी और किचन में गिरे पत्थर...वीडियो शेयर कर जताई सुरक्षा की चिंता

प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने ‘मादवी हिडमा अमर रहे’ जैसे नारे लगाए। मादवी हिडमा आंध्र प्रदेश में एक मुठभेड़ में मारा गया था।इसके बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस पर किया पेपर स्प्रे

एक वरिष्ठ ने बताया की  प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और सड़क पर बैठ गए। जब पुलिस उन्हें हटाने लगी तो कुछ लोगों ने अचानक पेपर स्प्रे कर दिया, जिससे मौजूद कर्मियों की आंखों और चेहरे पर गंभीर जलन हुई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

 

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ का प्रदर्शन जारी, रामलीला मैदान में 500 लोगों को जुटने की मिली मंजूरी
Advertisement