नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बने इंडिया गठबंधन में लगातार दरार पड़ती जा रही है। एक के बाद एक पार्टी इस गठबंधन से अलग होती जा रही है। इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा रही तृणमूल कांग्रेस ने आज पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
पढ़ें :- बुशरा बानो के ट्रांसफर पर अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल: UPSC अभ्यर्थियों से वीडियों में IPS ने ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जजाकल्लाह’ कहा था
इसमें सबसे अहम वो सीट है जहां से कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ते हैं। यहां पर टीएमसी ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन अधीर रंजन चौधरी इस सीट से फिर से चुनाव लड़ने की मांग कर सकते हैं। उन्होंने बहरामपुर का पांच बार संसद में प्रतिनिधित्व किया है।
बता दें कि, रविवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सभी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कद दी। इससे यह साफ हो गया कि बंगाल में टीएमसी का गैर-बीजेपी दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और तृणमूल कम से कम कहने के लिए तो एक साथ हैं, लेकिन इन दोनों दलों ने बंगाल में सीट-बंटवारे की रणनीति पर अमल करने के लिए समझौता नहीं किया है। कहा जा रहा है कि, पश्चिम बंगाल में अब इंडिया गठबंधन लगभग टूट गया है।
नीतीश कुमार भी हुए थे अलग
इससे पहले इंडिया गठबंधन को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार भी इस गठबंधन को झटका दे चुके हैं। वो इंडिया गठबंधन से अलग होकर फिर से एनडीए में शामिल हो गए हैं। ऐसे में अब पश्चिम बंगाल में भी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।
पढ़ें :- भारत और पाक नौसेना के जहाज समुद्र में भिड़े , पाकिस्तानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय ने किया तलब