रायसेन। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के खमरिया गांव में औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रेल कोच इकाई का भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा।
पढ़ें :- Video-रामदेव पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, बोले-नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है अपराध, तो वह जेल जाने को तैयार, नहीं करवाऊंगा जमानत
उन्होंने कहा, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो भारत के विकास की रफ्तार से खुश नहीं हैं। उनको ये सब अच्छा नहीं लगता है। ‘सबके बॉस तो हम हैं।’ भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है? कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में, भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि जब ये चीजें महंगी हो जाएं तो दुनिया इन्हें न खरीदे। यह प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं, अब दुनिया की कोई ताकत भारत को विश्व की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती।
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, खमरिया और जबलपुर में हमारी सरकारी defence factories, लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी सफलता हमें यह बताती है कि मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र का centre बनने के, सभी गुण मौजूद हैं। आज जिस रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन हो रहा है, मैंने देखा कि इसका नाम आपने ‘ब्रह्मा’ रखा है। हमारे यहां तो वैसे भी ब्रह्मदेव को निर्माण से जोड़कर देखा जाता है। हमारी तो यह मान्यता है, कि सृष्टि का निर्माण भी ब्रह्मदेव ने ही किया है। तो एक तरह से, आदिकर्ता के नाम पर इस unit का नाम रखना, अपने आप में बहुत बढ़िया idea है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह unit, अपने नाम से प्रेरणा लेते हुए और उसे साकार करते हुए, products के निर्माण के मामले में नई ऊंचाइयां छुएगी।
उन्होंने कहा, आज जिस project के लिए भूमि पूजन हुआ है, यहां पर रेल के डिब्बो का निर्माण किया जाएगा, साथ ही रेलवे के और भी अलग-अलग products को बनाया जाएगा। लगभग 1,800 करोड रुपए के निवेश के साथ, बनाई जाने वाली यह industry, लगभग 2 सालों में पूरी कर ली जाएगी। इस factory का प्रभाव, सिर्फ इस क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे मध्य प्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों तक भी विकास की लहर पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
पढ़ें :- Nalkheda Tragedy : मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे ओडिशा के आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार