Sonakshi Sinha Karva Chauth Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने रविवार को अपना पहला करवा चौथ मनाया। जिसके लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं। पति जहीर इकबाल की लंबी उम्र के लिए एक्ट्रेस ने करवा चौथ का व्रत रखा। लेकिन तब सोनाक्षी का दिल पिघल गया, जब पता चला कि उनके पति जहीर इकबाल ने भी उनके लिए व्रत रखा है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें सोनाक्षी पिंक कलर का सूट पहने हैं और जहीर के साथ मस्ती-मजाक करती और उन्हें छेड़ती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस सोनाक्षी, जहीर से पूछ रही हैं कि वह खुद क्यों भूखे रह रहे हैं और क्यों व्रत रखा है, पर जहीर नहीं कोई जवाब नहीं देते है। सोनाक्षी के बार बार पूछने पर वह मजाक में वह जवाब देते हैं कि मैं इसलिए भूखा हूं क्योंकि तुम्हारे सामने खाऊंगा, तो तुम मुझे मार दोगी। एक्ट्रेस सोनाक्षी और जहीर (Actress Sonakshi and Zaheer) के इस वीडियो पर फैंस के काफी कमेंट कर रहे हैं।